






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2020। प्रधान सावित्री देवी का आज उनके गृह क्षेत्र ऊपनी सहित उपखंड के गांव कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना में ग्रामीणों ने सम्मान किया। प्रधान को गांव ऊपनी में सरपंच कमा देवी ने 51 हजार रूपयों की माला पहनाई, कल्याणसर नया में सरपंच जेठी देवी ने 21 हजार रूपयों की माला पहनाई व कल्याणसर पुराना में उपसरपंच पत्नि तारादेवी ने 21 हजार की माला पहना कर प्रधान का स्वागत किया। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल को भी रूपयो की मालाऐं पहनाई गई व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विकास कार्य करवाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई। समारोह में कई पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, पूर्व पंचायत समिति सदस्यों, पूर्व जिला परिषद सदस्यों, वर्तमान सरपंचो व भूतपूर्व सरपंचों सहित ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, राजेन्द्र मेघवाल बापेऊ, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोपीराम जानू, कांग्रेस महासचिव विमल भाटी, सीताराम बाना, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, विकास सिद्ध, प्रेम प्रकाश बसेरा, भंवर सिंह चन्द्रावत जोधासर का चांदी के सिक्के देकर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने सम्मान किया। समारोह में प्रधान प्रतिनिधि ने ऊपनी के ग्रामीणों का वोट देकर विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गोरधन खिलेरी ने किया।





