May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2021। क्षेत्र के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी कामरेड त्रिलोक शर्मा की 15वीं पुण्यतिथि पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने उन्हें याद करते हुए लोकसेवा केन्द्र में श्रद्धाजंलि दी और पौधारोपण कर नमन किया। महिया ने कहा कि शर्मा न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे लेखक, चिंतक, पत्रकार, दाशर्निक थे और मेरे राजनीतिक गुरू थे। शर्मा को याद कर महिया ने कहा कि मुझे ईमानदारी से संघर्ष करने के संस्कार उनसे ही मिले थे। महिया ने कहा कि शर्मा तीन बार कम्युनिस्ट पार्टी से पालिका अध्यक्ष रहे और बिना कोई भ्रष्टाचार किए आम जनता को पट्टे जारी किए। महिया ने उनके सफल संघर्षों के बारे में सभा को बताया व उनसे प्रेरणा लेकर युवाओं से राजनीति में फैले भ्रष्टाचार का विरोध करने आव्हान भी किया। शर्मा के पोत्र व माकपा नेता सोम शर्मा ने अपने दादा के संस्मरण याद कर उनके पदचिन्हों का अनुसरण करने का प्रण लिया। इस दौरान शर्मा के पुत्र खींवराज शर्मा, माकपा शहर नेता रामेश्वर बाहेती, पूर्व सरपंच भंवरलाल शर्मा, पूर्व सरपंच रत्नसिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, किसान सभा के गोपाल भादू, एसएफआई जिला उपाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, प्रकाश गांधी, सूरजाराम आंवला, विवेक लावा, सन्दीप चौधरी, चुन्नीलाल टाडा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शर्मा को पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने कॉमरेड त्रिलोक शर्मा को याद कर श्रद्धांजलि दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए शर्मा से संघर्ष सीखने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र में पौधारोपण कर शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।