May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2026। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के कुल 33 ग्राम पंचायत के 333 वार्डों तथा रीड़ी पंचायत समिति के कुल 31 ग्राम पंचायत के कुल 291 वार्डाे का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। सभी ग्राम पंचायत सर्कल में नियुक्त प्रगणकों को मतदाता सूचियां प्राप्त हो गई हैं तथा उनके द्वारा भी अपने-अपने आवंटित वार्ड में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।