






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। पालिका कार्रवाई का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहें नेताओं में 15 सदस्यों की टीम प्रशासन के साथ वार्ता के करने बुलाई गई है। कार्यालय के बाहर पुलिस के जवानों ने हाथ से हाथ पकड़ कर चेन बना ली है और महिलाऐं भी पूरजोर आवाज में नारे लगा कर पालिका ईओ पर कार्रवाई की मांग कर रहें है। पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए नागरिक राजनीतिक ईशारे पर की गई कार्रवाई का पूरजोर विरोध कर रहे है। हाइवे जाम हो गया है और वाहनों की कतारें लग गई है। वार्ता प्रशासन के साथ प्रारम्भ हो गई है और जो भी वार्ता में तय किया जाएगा वह बाहर आकर सुनाया जाएगा।







