






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। नगरपालिका कार्रवाई से उद्वेलित श्रीडूंगरगढ़ के हजारों नागरिक आज पालिका के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए है। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे नेता जुगल किशोर तावनियां, सागर सारस्वत, डॉ विवेक माचरा, सम्पत सारस्वत, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुन्दर पारीक, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल प्रशासन से वार्ता में शामिल हुए है। बाहर जम कर नारेबाजी की जा रही है और कठोर कार्रवाई की मांग युवाओं द्वारा की जा रही है।





