May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2020। आज श्रीडूंगरगढ़ के नए सीओ दिनेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है। दिनेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते हुए टाइम्स से बातचीत में कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आम जनता का विश्वास पुलिस पर ना केवल बना रहें बल्कि बढ़ें इस प्रयास के साथ अपराधियों में भय बढें इसके लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को कोई समस्या होने पर बिना किसी भय या डर के अपनी शिकायत लेके वृताधिकारी कार्यालय में आ सकते है और संवैधानिक व संवेदनशील ढंग से हम समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। सीओ कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने दिनेश कुमार का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ सीओ पद पर दिनेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया।