May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने इस साल श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध मेले पूनरासर धाम मेले और धनतेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पूनरासर मेला 14 सितम्बर 2021 मंगलवार को तथा धनतेरस 3 नवम्बर 2021 बुधवार को है। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते पहली बार पूनरासर का मेला नहीं भरा था। इससे बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ क्षेत्र सहित बीकानेर के भी रोजगार प्रभावित हुए थे। खासकर ऊंट पालकों को भारी निराशा हाथ लगी थीं। इस मेले में पूरे जिले से सहित आस पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और ऊंट गाडो पर बाबा के दर्शन के लिए आते हैं।