May 20, 2026
00000000

आड़सर में सार्वजनिक गणगौर चौक का किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को गांव आड़सर में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सार्वजनिक गणगौर चौक का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौजिज ग्रामीणों ने इसके परिवर्तित स्वरूप की सराहना करते हुए फीता काटकर चौक का उद्घाटन किया। सरंपच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी ने बताया कि गांव में गणगौर धमकाने के लिए इस परिसर में दो पुराने कुएं बने थे। इनकी मरम्मत और रंग रोगन करवा सुदंर चित्रांकन, व चौक निर्माण से सुदंर स्वरूप दिया गया है। उद्घाटन समारोह में उपसरपंच गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, मोहनसिंह राजपुरोहित, किस्तुराराम नैण, फुसनाथ, रामकुमार स्वामी, सांवरमल व्यास, मूलाराम नायक, गिरधारी व्यास, किशन नाई, गंगाधर शर्मा, सुखाराम लखारा, मामराज थोरी, रामचंद्र पुजारी, रमेश महिया, मांगीलाल सोनी, राधाकृष्ण व्यास, गोविंदराम नायक, अशोक व्यास, मोडाराम जाट, रूघाराम जाट, सत्यनारायण व्यास, केवलचंद नायक, मांगीलाल जाट, रेखाराम, लाखाराम, शिवप्रसाद स्वामी, ओमप्रकाश व्यास, सुखाराम नायक, ओमप्रकाश नायक, दाताराम नायक, केसराराम नायक, रामलाल कुमार, श्यामसुंदर स्वामी, अशोक व्यास, भैराराम व्यास, पूसाराम पुजारी, सत्यनारायण व्यास, बीरबल स्वामी, रामनिवास व्यास, भगवती प्रसाद लखारा, बजरंगलाल व्यास सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।


उदरासर में निकली धूमधाम से गणगौर की सवारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में धूमधाम से ढोल व डीजे के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण सवारी यात्रा में शामिल हुए। गांव में मेले का सा माहौल रहा और महिलाओं ने विधि विधान से गणगौर का पूजन कर सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं की।