May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। रोजीरोटी कमाने का साधन छीनने से व्यक्ति परेशान हो जाता है और ऐसे ही परेशान हो गए है खीवणसर सरदारशहर निवासी अशोक पारीक। अशोक की रोजीरोटी कमाने का साधन ऑक्टो पैड श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कहीं खो गया है। अशोक ने व्यथित मन पुनः मिलने की उम्मीद के साथ टाइम्स को बताया कि वह भागवत कथा में संगीत देने का कार्य करता है और उसकी रोजीरोटी कहीं खो गई है। करीब 50 हजार की कीमत का वह औक्टो पैड खोने से अशोक सहित उसके परिजन भी परेशान है और भगवान से औक्टो पैड मिल जाने की प्रार्थनाएं कर रहें है। अशोक ने बताया कि वे मंगलवार को सरदारशहर से बाडेला कथा में जाना था और श्रीडूंगरगढ़ में कथा में प्रयोग होने वाले साऊण्ड के सामान के साथ औक्टो पैड भी संभाल के रखा था परन्तु दुर्भाग्य से वो औक्टो पैड श्रीडूंगरगढ़ से रिड़ी और बाना के बीच कहीं गिर गया है। अशोक सहित उनके कथा वाचक गुरू राकेश पारीक ने भी नागरिकों से अपील की है कि किसी को भी औक्टो पैड मिले तो वह अशोक पारीक के नम्बर 9587506711 पर या श्रीडूंगरगढ टाइम्स को 9414417401 पर अवश्य सूचित करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अशोक पारीक का श्रीडूंगरगढ़ से रिड़ी व बाना के बीच खोया ऑक्टो पैड, किसी को मिले तो जरूर मदद करें।