May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-01-07 at 15.20.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने आज अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका चुनावों में उतरने के लिए ताल ठोक दी है। आज नाई ने बैठक बुलाई और नगरपालिका चुनाव के लिए श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच की घोषणा की है। नाई ने नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को टक्कर देने के लिए सभी 40 वार्डो में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा करते हुए जनता के सामने एक नया विकल्प रख दिया है। बता देवें पूर्व विधायक के समर्थकों ने उन्हें भाजपा में शामिल करने की भी मांग की थी और विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक के लिए मैदान में भी उतरें थे। नाई ने आज श्रीडूंगरगढ़ में विकास की जरूरत के लिए व नागरिकों के सम्मान की सुरक्षा हेतु राजनीति में आने की बात कही। बैठक में मनोज दर्जी, सीताराम सोनी, रामाकांत झंवर, आशीष जाड़िवाल, के. कृष्ण जागीड़, जीतू नाई, रुपनाथ सिद्ध, खेतनाथ सिद्ध, श्यामसुन्दर बाहेती, अशोक झाबक, प्रहलाद सिंह, प्रभु नाथ, बजुदास, भंवर लाल, ओमप्रकाश सोनी, हुलास मीणा, रोशन छिपा  सहित कई समर्थक उपस्थित रहें।

वहीं दूसरी ओर बसपा ने भी पालिका चुनाव की तैयारियों प्रारंभ कर दी है। कमल बापेऊ ने बताया कि नगरपालिका चुनाव को लेकर बसपा ने 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे श्रीडूंगरगढ कार्यकर्ताओं की बैठक करेगी व आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में पुखराज मेघवाल मुख्य जॉन प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव आगामी नगरपालिका चुनावों पर चर्चा करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने नगरपालिका चुनाव के लिए ठोकी ताल।