May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। हाइवे पर करीब शाम चार बजे बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। हाइवे पर गांव कितासर से आगे रतनगढ़ की ओर एक कार और पिकअप वेन आमने सामने टकरा गई और कार में आग लग गई। आस पास के किसानों व दूसरे वाहनों के ड्राइवर रूके और मौके पर पीड़ितों की मदद की। लोगों ने कार व पिकअप से घायलों को बाहर निकाला। घटना में दो गंभीर घायल के साथ आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों में मेहराज पुत्र गुलाब कादिर, उसकी पत्नी 35 वर्षीय शबनम, 8 वर्षीय मदिया व 6 वर्षीय मलाल दो पुत्रियां, निवासी यूपी, 30 वर्षीय दीपक पुत्र रामधर यादव निवासी वाराणसी, दीपक की पत्नी रितु यादव, एक वाहन का चालक ज्ञानसिंह पुत्र रामस्वरूप करौली घायल हो गए है। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ द्वारा सभी का ईलाज किया जा रहा है।