May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में एएसआई ग्यारसीलाल ने कालू तिराहा रोड पर देर रात कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्यारसीलाल ने बताया कि मोमासर बास निवासी सोहेल चेजारा को गिरफ्तार कर, आरोपी से 89 पव्वे जब्त किए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।