May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2026। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट का असर सोमवार शाम को नजर आने लगा। मंगलवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ के पूरे अंचल में आसमान बादलों से अटा है। सुबह ठंडी हवाओं ने सर्दी का खासा एहसास करवाया। अंचल में कहीं चार से पांच अंगुल बरसात हुई है तो कहीं बूंदाबांदी हुई है। तापमान में खासी गिरावट आई है। विभाग ने बुधवार के बाद मौसम साफ होने और गर्मी के जोर पकड़ने की बात कही है। खेतों मे कटी फसलों में किसानों को नुकसान झेलना होगा, जिससे किसान वर्ग मायूस भी है।
कल्याणसर पुराना गांव व आस पास चार से पांच अंगुल बरसात होने की सूचना मिली है। कुनपालसर की रोही में केसर पंवार सहित अनेक किसानों के खेतों में कटी फसल भीग जाने से खासा नुकसान हो गया है। धीरदेसर पुरोहितान में किसान निराण भूकर ने बताया कि 2 अंगुल से अधिक बरसात हुई है। यहां किसान परिवार अलर्ट को देखते हुए अलसुबह खेत में फसल बटोरने पहुंचा परंतु सुबह जल्दी ही आई बरसात ने व्यवधान खड़ा किया और फसलें भीग गई। जिससे परिवार खासा परेशान हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में किसान परिवार नहीं बटोर पाया कटी फसल, नुकसान से हुआ मायूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुनपालसर में खेत में कटी फसलें भीगने से हुआ किसानों को नुकसान। (फोटो-केसर पंवार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में हुई चार पांच अंगुल बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हुई बूंदाबांदी, काले बादलों ने डाला डेरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदरन की रोही में छाए बादल, एकत्र किया हुआ धान भीग गया। (फोटो-विजयपाल)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे जिले में छाए है बादल, गजरूपदेसर में हुई बरसात।