






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। स्टेट हाइवे संख्या 6 पर अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। यहां सड़क सीमा से 75 फीट के तहत जो भी अतिक्रमण है, उन अतिक्रमियों को 1 अप्रैल को 7 दिन में अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए थे। बुधवार सुबह उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए है। मौके पर सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा भी मौजूद है। प्रशासनिक अमले द्वारा अभी दुकानदारों से स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लेने के लिए समझाईश की जा रही है। बता देवें यहां दुकानदार सड़क की सीमा में आगे बढ़ गए है व पक्के निर्माण भी करवा लिए है।
विदित रहें यहां अधिकांश अतिक्रमण बिल्डिंग मेटेरियल सामान के है। जिनमें बजरी, चुना, ईंट, गिरिट आदि को दुकानदारों द्वारा खुले में सड़क किनारे रखवा लिए गए है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खास खबरों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और रहें अपडेट। मौके से लाइव अपडेट देखनें के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:- https://www.facebook.com/share/v/17z5Suub9H/




