May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। परिवार के आपसी भूमि विवाद परिवार में ही निपटारा हो जाए तो इससे भला कुछ नहीं, बड़े बुजुर्गों की ये सलाह आज के विवादों में बिल्कुल अनदेखी की जा रही है। जिसका नतीजा परिवारों में बढ़ते आपसी बैर भाव के रूप में देखने को मिल रहा है।
गांव जैसलसर में आपसी भूमि विवाद में खेत में घुसने व पट्टियां चुराने के आरोप में जांच अधिकारी एएसआई देवाराम ने एक ही परिवार के चार जनों को गिरफ्तार किया है। देवाराम ने बताया कि जैसलसर निवासी हड़ामानाराम जाट और उसके भाई चुनाराम जाट, जयप्रकाश जाट व कानाराम जाट को खेत में घुसकर तार पट्टी चोरी के आरोप में मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में परिवादी जैसलसर निवासी नौरंगलाल जाट ने 22 मार्च 2026 को अज्ञात चोर के लिए खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। हाइवे पर स्थित बेशकीमती जमीन में हक विवाद में गिरफ्तार हुए तीनों युवक परिवादी के सगे भाई के लड़के है।