May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 19.55.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2026। एक युवक ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह कर लिया व उसके गहने हड़प लिए। पत्नी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
केऊ पुरानी निवासी रूखमा कंवर पुत्री सुमेरसिंह राजपूत ने अपने पति अमरसर, बीदासर निवासी महावीरसिंह  पुत्र भंवरसिंह राजपूत, महिला कोमल, उसकी माँ माया, भाई दारासिंह व मामा सुमेरसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करने व गहने हड़प लेने के आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 12 नवंबर 2024 को आरोपी के साथ हुआ। पति विवाह के एक माह बाद ही उसके पिता द्वारा दिए गए सारे सोने चांदी के गहने लेकर घर से निकल गया। पीड़िता ने उसकी खोजबीन व तलाश की परंतु आरोपी का कुछ पता नहीं चला। 9 अप्रैल 2026 को उसका पति एक महिला को लेकर घर लौटा। आरोपी ने महिला से विवाह करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और उसे तलाक दिए बिना दूसरा विवाह रचा लिया। उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए गहने भी हड़प लिए। पीड़िता ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार के सुपुर्द कर दी है।