May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 20.14.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2026। गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने व गौ हत्या बंद करने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत तहसील क्षेत्र में जनसंपर्क जारी है।
तहसील प्रभारी अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को उपखंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रचार टोली द्वारा गांव गांव, ढाणी ढाणी संपर्क किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
गौ ग्राम सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, तोलियासर जगदीश राजपुरोहित ने गांव माणकरासर, लोडेरा, गुसाईंसर बड़ा गांवो में जनसंपर्क कर गौसेवकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। वहीं गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में पहुंची प्रचार प्रसार टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपखंड कार्यालय श्री डूंगरगढ़ पहुंचने की अपील करते सबको निमंत्रण दिया गया। टीम में पेमाराम गोदारा, भंवरलाल गोदारा, रामचंद्र भादू, मोहनराम गोदारा, नारायणराम सुथार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्रामीण ओमसिंह भाटी, अमरसिंह पड़िहार, किशोर सिंह, रूपावत, मालाराम सारण, मूलाराम सारण, मदनलाल जोशी, हरिसिंह चौहान, मोहनसिंह चौहान, हरदास स्वामी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।