May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 5.00.14 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। सरदारशहर रोड पर आज रविवार की छुट्टी के दिन परिवार के साथ राजस्थान ट्रेड फेयर घूमने का लोगों में उत्साह है। बता देवें भव्य मेले का आज अंतिम दिन है। मेले में ऊंचे और नए झूलों का जबरदस्त आकर्षण बच्चों व युवाओं में छाया हुआ है। शाम 4 बजे मेला शुरू हो गया है जो रात 10 बजे तक चलेगा। मेले में विभिन्न फ़ास्ट फूड व साउथ इंडियन व्यंजनों की स्टॉल लगी है। वहीं बम्बईया भेल, जयपुरी आइसक्रीम, बर्फ गोला, रबड़ी फलूदा की स्टॉल भी है। मेले में रसोई के सामानों एक से बढ़कर एक रेंज की अनेक स्टालें है। क्रॉकरी की जमकर खरीद हो रही है। मेले में अचार व विभिन्न प्रकार के खाटे चुरी, टॉफियों की भरमार है। रविवार की छुट्टी आप सभी परिवार के साथ मेला घूम कर बितावें।