






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। एक विवाहिता का घर दहेज के कारण टूट गया और ससुराल से निकाल देने पर विवाहिता ने पति व सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
धनेरू निवासी सायर पुत्री किशनाराम नायक ने हरासर, सुजानगढ़ निवासी अपने पति रूपाराम सुसर किशनाराम नायक व सास के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी उसे विवाह के समय से ही कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। आरोपी नगदी व जेवरात की मांग करते और आए दिन मारपीट करने लगे। तब भी उसके माँ व भाई ने इन बातों पर ध्यान नहीं देकर घर बसाने की बात कही। आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया और एक मोटरसाइकिल व दो लाख रूपए नगदी लेकर आने को कहा। उसके बाद 15 फरवरी 2024 को एक घोषणा पत्र लिखकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं करने की बात लिख कर दी। 29 सितंबर 2025 में आरोपियों ने पुन: घर से निकाल दिया और उसका स्त्री धन लौटाने से इंकार करते हुए पति का दूसरा विवाह करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।



