






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव में भापजा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देश पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका ने राज्य के सभी नगर निकायों के विधि प्रभारी नियुक्त किए है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव के विधि प्रभारी एडवोकेट किशन स्वामी, एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने स्वामी व राठौड़ को बधाई देते हुए पार्टी के हित में कार्य करने की बात कही है। दोनों ने प्रदेश नेतृत्व सहित जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठा से दायित्व निर्वाह की बात कही।



