May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 19.39.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2026। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही के बाद मामले की जांच कर रही थानाधिकारी संध्या बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस दल ने मुख्य सप्लायर को 350 किलोमीटर दूर उसके घर से धर दबोचा है। सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी तोलियासर निवासी किशन धतरवाल ने पुलिस गुमराह करने का प्रयास किया। परंतु पुलिस की गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर की खोजबीन शुरू की। पुलिस दल ने बालोतरा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गांव डोली निवासी आरोपी भंवराराम पुत्र सुरजाराम बिश्नोई को उसके घर से दस्तयाब किया। आरोपी को बुधवार शाम को सेरूणा थाना लाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान टीम में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई, रीडर सेवानंद, एएसआई सुरेश कुमार मीणा सक्रिय रहें व आरोपी को धर दबोचा है। कांस्टेबल सेवानंद की अहम भूमिका रही। बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहें ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी  किशन धतरवाल को सरदारशहर रोड से गिरफ्तार कर उससे 404 ग्राम अवैध अफीम बरामद की, मामले की जांच सीआई संध्या बिश्नोईको दी गई।