






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2026। बुधवार दोपहर मोमासर बास में 12.30 बजे करीब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। भंवरलाल जाट की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने बाइक की फोटो व नबंर सहित प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया।
टाइम्स द्वारा पाठकों से बाइक कहीं नजर आने पर पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया। ऐसे में बाइक चोर तक भी संभवत: खबर पहुंची और पकड़े जाने के डर से उसने मोमासर बास में एक सुनसान गली में बाइक छोड़कर भाग गया। टाइम्स के पाठक मदन सोनी ने बाइक की सूचना देवीलाल को दी और बाइक मालिक तक पहुंच गई। देवीलाल पुत्र भंवरलाल जाट सहित मोहल्लेवासियों ने बार बार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।
विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित बीकानेर जिले, लूणकरणसर, रतनगढ़ तहसील क्षेत्र, सरदारशहर, बीदासर, नोखा व प्रवासी पाठकों के बीच श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खबरों में प्रामाणिकता व विश्वसनीयता के कारण टाइम्स ने अपनी अलग पहचान कायम करते हुए, एक बड़ा ग्रामीण व शहरी पाठक वर्ग हासिल किया है। जिसमें प्रतिदिन 1 लाख से अधिक पाठक संख्या शामिल है। ये पाठक संख्या टाइम्स की ताकत होने के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है।




