May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2026। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और चार दिन की रिमांड पर लिया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह के निर्देशन में एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने 4 फरवरी 2026 को कालू तिराहे पर महेंद्र सिंह राजपूत के साथ मारपीट करने वाले अपराधी 30 वर्षीय रामनिवास पुत्र सुखराम जाट निवासी रामसीसर भेड़वालिया, सरदारशहर को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर 15 से अधिक विभिन्न प्रकरणों में मामले दर्ज है। आरोपी सरदारशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसे बीकानेर जेल से बुधवार को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।