May 20, 2026
0000000000

पॉवरलिफ्टिंग में चेम्पियन बनी भूमि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 45वीं राजस्थान स्टेट जूनियर व मास्ट मैन व वूमेन प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ की महिला खिलाड़ी का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की पॉवरलिफ्टर भूमि सारस्वत चेम्पियन बनी है। 27 अप्रैल को बीकानेर में आयोजित सब जूनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भूमि ने बेंच प्रेस, स्कायट और डेडलिफ्ट में कुल 368 किलो वजन उठाकर गोल्ड मैडल हासिल किया है। विदित रहें वेटलिफ्टिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भूमि सारस्वत ने गोल्ड मैडल जीते है।


गौरव ने जीता ब्रॉन्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसी प्रतियोगिता में कस्बे के गौरव स्वामी ने तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। वेलनेस जिम के राम कूकना ने जानकारी देते हुए बताया कि गौरव ने अपने 53 किलो भार वर्ग में 140 किलो स्कायट, 85 किलो बेंच प्रेस में और डेडलिफ्ट में 170 किलो भार उठाया और पहला स्थान हासिल किया। कूकना ने गौरव को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया।