May 20, 2026
0000000000

बहनों के विवाह की तैयारी में जुटे भाई की दुर्घटना में हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 5 मई को अपने चाचा की बेटियों के विवाह के रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया व परिजन और रिश्तेदार गमजदा हो गए। मृतक के भाई ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही व गफलत में वाहन चलाने का आरोप लगात हुए सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। कितासर भाटीयान निवासी मोतीराम पुत्र भंवरलाल बावरी ने पुलिस को बताया कि उसके काका की बेटियों का विवाह 5 मई 2026 को है। 27 अप्रैल 2026 को रिश्तेदारी में विवाह के कार्ड देने उसके भाई भागीरथ व राकेश गए थे। गांव सोनियासर मिठिया के पास शाम करीब 4.30 बजे एक पिकअप चालक ने उन्हें अपनी साइड में चलते हुए टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। भागीरथ को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंप दी है।


हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह कितासर के निकट हाइवे हरियाणा से सामान लेकर बीकानेर जा रहा एक टेम्पू ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पू में सामान भरा था और इसके पलटने से आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही ट्रक सवार सुरक्षित रहें। लखासर टोल पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन सहित मौके पर पहुंच कर ट्रक को सीधा किया व रास्ते से हटवा कर हाइवे का रास्ता क्लीयर करवाया।