May 20, 2026
IMG-20260430-WA0016

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2026। नेशनल हाइवे 11 पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्विफ्ट कार चकनाचूर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे गांव बेनीसर – लखासर के बीच यह टक्कर हुई एवं घटना में स्विफ्ट चालक गांव जैतासर निवासी 30 वर्षीय धीरज पुत्र गोपालदास स्वामी को चोटें आई। जिसे आपणो गांव सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मौके पर टोल प्लाजा कार्मिक भी पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन को संभाला व यातायात सुचारू करवाया।