May 19, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए खास खबर सामान्य ज्ञान परीक्षा के आयोजन को लेकर आई है।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ राजस्थान और विश्वकर्मा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार “विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2026” का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन आगामी 3 मई 2026 को मॉडर्न राजस्थान सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को सेंटर पर 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच पहुंचना होगा। 10:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ परीक्षा केंद्र प्रभारी महेश राजोतिया एवं सहप्रभारी भीखाराम सुथार ने बताया कि परीक्षा में उपखंड क्षेत्र से जांगिड/सुथार समाज के विद्यार्थी व युवा शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का उद्देश्य समाज के युवाओं में प्रतियोगी भावना का विकास करना है। परीक्षा केंद्र का दायित्व संस्था प्रधान मनीराम शर्मा व रामनिवास जांगिड़ को सौंपी गई है। परीक्षा का आयोजन आईआरएस डॉ दिनेश जांगिड़ “सारंग” के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। बीकानेर जिला प्रभारी गणेश नांगल ने बताया कि प्रदेश भर में परीक्षा आयोजन के लिए 70 केंद्र बनाए है जिसमें 13 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं बीकानेर जिले में 3 केंद्र बनाए गए है जिसमें बीकानेर, नोखा, श्रीडूंगरगढ में परीक्षा आयोजित होगी। तहसील स्तर पर जहां 100 से अधिक विद्यार्थी संख्या में वहीं परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
होगी असली परीक्षा सी परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक दल के सदस्यों ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज दो फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों पर पूर्णतः प्रतिबंध होगा। परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों एवं बच्चों के लिए चाय, पानी, नाश्ता एवं अल्पाहार की व्यवस्थाएं भी गई है। समाज के युवाओं में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और वे आयोजन की तैयारी में जुटे है। श्रीविश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष परमेश्वर लाल सुथार, मंत्री राजेंद्र जांगिड़, कोषाध्यक्ष बजरंग भदरेचा एवं नवयुवक मंडल से घनश्याम लेखराव, भीखाराम सुथार, फतेहसिंह जांगिड़, शशीकांत राजोतिया, ओमप्रकाश सुथार-केउ, सुशील खोखा, हनुमान धनेरवा, हनुमान लदरेचा, जितेन्द्र बरड़वा तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहें है।