May 19, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला में शुक्रवार को सीएलसी सीकर के संस्थापक प्रेम कड़वासरा पहुंचे। कड़वासरा ने यहां नवनिर्मित लाइब्रेरी में 51 हजार रूपए का सहयोग करते हुए अखिल भारतीय जसनाथी महासभा को प्रतिवर्ष पांच बच्चे कोचिंग में देने का अधिकार दिया। इन बच्चों को सीएलसी में नीट, जेईई, एनडीए की तैयारी नि:शुल्क करवाए जाने की सुविधा दी जाएगी। महासभा के अध्यक्ष नत्थूनाथ मंडा ने प्रेम कड़वासरा का स्वागत सम्मान किया। मंडा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले पांच विद्यार्थी प्रतिवर्ष महासभा द्वारा दिए जा सकेंगे। इनमें पांचों बालिकांए हो तो बेहतर अन्यथा दो बालिकाएं अवश्य होने का आग्रह कड़वासरा ने किया है। जिससे बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस मौके पर भागीरथ नाथ, बीरबलनाथ, मूलनाथ, मल्लूनाथ, लालचंद, मघानाथ, भंवरनाथ खुनखुना मौजूद रहें। सभी ने प्रेम कड़वासरा का अभिनंदन किया व कड़वासरा ने भी सभी का आभार जताया।