






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से आज शाहजहांपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों के लिए 100 क्विटंल मूंगफली लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का एक जत्था रवाना हुआ। विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि पूरे जिले से हजारों की संख्या में किसान आंदोलन में पहुंच रहें है। महिया ने कहा कि यह गैरराजनीतिक आंदोलन है और केन्द्र सरकार को काले कानून वापस लौटाने ही होंगे। आज श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से दर्जनों वाहनों को महिया, समिति के संयोजक सोहन गोदारा, आदूराम जाखड़, बालाराम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज किसानों का दल श्यामसुंदर आर्य, जथमोहन भादू, किसान सभा के मोहनलाल भादू के नेतृत्व में सरपंच सुनील मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, राजेन्द्र जाखड़, सहीराम भुंवाल, रामकिशन गावड़िया, उप सरपंच लालचंद सारण, मुकेश ज्याणी, जगदीश जाखड़, दानाराम कुम्हार, सूरजाराम गोदारा, नारायण गीला, बजरंग जाखड़, सहित कई किसान दिल्ली की ओर रवाना हुए है। संयोजक सोहन गोदारा ने बताया कि आगामी 20 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ से दूसरा जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। गांव रिड़ी से भी किसान जत्था आज आंदोलन में भाग लेने रवाना हुआ है। अखिल भारतीय किसान सभा के बेनर तले किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर आन्दोलन में भाग लेने रवाना हुए। किसान खियाराम जाखड़, रामेश्वर जाखड़, शिवलाल नैण, हेतराम हरड़ू, भागीरथ जाखड़, रामकरण जाखड़, बाबुलाल जाखड़, नानुराम मेघवाल, चेतनराम मेघवाल व अन्य किसान रवाना हुए। इस जत्थे को पूर्व सरपंच गोपालाराम सऊ, रामचन्द्र नैण, श्रीराम जाखड़, काननाथ सिद्ध, रामेश्वर जाखड़ ने रवाना किया।






