May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विकानन्द की जयंती रमन आईटीआई कॉलेज व स्काउट एंड गाइड की श्रीडूंगरगढ़ शाखा व ऊपनी शाखा ने विवेकानंद के विचारों पर निष्ठा रखते हुए मनाई। रमन आईटीआई कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने कॉलेज के युवाओं को विवेकानंद से राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम की भावना अपने जीवन मे अपनाने का आव्हान किया। यहां स्कूल स्टॉफ संदीप गोदारा, रमेश शर्मा, किशन प्रजापत, राकेश परिहार, नंदलाल सहित छात्रों ने विवेकानंद को पुष्पाजंलि अर्पित की। वहीं स्काउट गाइड की स्थानीय शाखा द्वारा वीर तेजाजी मंदिर से सुबह 11 बजे रैली निकाली गई जिसे मुख्य अतिथि एसीबीओ द्वितीय ओमप्रकाश जयपाल, विशिष्ट अतिथि प्रीतम सेन एवं मोनिका सेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वामी विवेकानन्द जयंती पर युवा- युवतियों ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी घनश्याम गौड़ ने बताया कि फिट इंडिया हिट इंडिया, नशा मुक्ति और कोरोना के प्रति जागरूकता लाना रैली का उद्देश्य रहा। आयोजन में स्थानीय सचिव संतोष शेखावत, हरीसिंह चौधरी, संतोष पूनिया, शारदा चौधरी, कान्ता जांगिड़, रेंजर पुजा शर्मा, रेंजर महामाया शर्मा, ऋशिता मालू, मदनगोपाल शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, राकेश मीणा, अरूण सिद्ध सहित सनसाईन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

20 किलोमीटर साईकिल रैली निकाल, नागरिकों को नशामुक्ति का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी के मॉडल स्कूल में भी युवाओं ने 20 किलोमीटर की रैली निकाली व नागरिकों को विवेकानंद के विचारों को अपनाने का संदेश दिया। गाइडर मुनेश कुमारी, सुरेश कुमार के नेतृत्व में साईकिल रैली गांव ऊपनी से गांव बाना तक निकाली गयी। रैली को सरपंच प्रतिनिधि श्रवणकुमार व कार्यवाहक प्रधानाचार्य विक्रमपाल ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा और गाइडर मुनेश कुमारी ने बताया कि रैली का उद्देश्य फिट इंडिया हिट इंडिया, नशा मुक्ति और कोरोना के प्रति जागरूकता बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर तेजा मन्दिर से निकाली गयी साइकिल रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मॉडल स्कूल ऊपनी से 20 किलोमीटर रैली निकाल युवाओं ने नशा मुक्ति का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में युवाओं सहित स्टॉफ ने विवेकानंद जयंती मनाई।