






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन व्यवस्था अब पंचायत समिति स्तर तक लागू कर दी गई है। जिला परिषद कार्यालय में 15 अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस पहल को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी पंचायत समितियों तक विस्तार दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सके। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न पंचायत समितियों में अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर निर्धारित किए गए हैं, जिन पर ग्रामीण सीधे संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं— बीकानेर: 0151-2943450, नोखा: 9982397856, 9610770712, श्रीडूंगरगढ़: 01565-222008, खाजूवाला: 8619312460, 9950285277, कोलायत: 9982820208, 9413278280, लूणकरणसर: 01528-294111, बज्जू: 9460027912, 9462196093, पूगल: 9460095833, 9571562121, पांचू: 9672534132, 8239419945 नबंर जारी किए गए है।
इन नंबरों पर आमजन पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु संपर्क कर सकते हैं। सूची में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिससे सही व्यक्ति तक पहुंच आसान हो सके। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और आमजन को त्वरित राहत मिलेगी। जिला प्रशासन के अनुसार इस पहल से ग्रामीणों को अब जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि, वे हेल्पलाइन सेवाओं का अधिकतम उपयोग कर अपनी समस्याएं सीधे दर्ज कराएं।



