May 20, 2026
evee

वैशाख पूर्णिमा पर हुए धर्म कर्म के आयोजन, गौशालाओं में रही रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैशाख पूर्णिमा पर शुक्रवार को श्रद्धालु धर्म कर्म में व्यस्त रहें और गौशालाओं में खासी रौनक रही। श्रद्धालुओं ने पीपल के वृक्षों में पानी डलवाया, विभिन्न स्थानों पर चुग्गा डलवाया, पानी की मटकियों को दान किया, गौशालाओं में दान पुण्य किया, मंदिरों में पानी का प्रबंध करवाया।
दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में पीपल पूर्णिमा के पर्व पर सूडसर निवासी ओमप्रकाश सोनी, दीपक सोनी, लक्ष्य सोनी परिवार सहित पहुंचे और मीठे तरबूज व खरबूजों को भंडारा गौवंश को खिलाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि रामकिशन, लक्ष्मीनारायण, बृजमोहन मूंदड़ा ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गौशाला के समस्त गौवंश को बिनोला खल तथा सवा पांच क्विंटल तरबूज का भंडारा खिलाया। दुलचासर निवासी व सूरत प्रवासी श्रीराम मोहता व श्रीडूंगरगढ़ निवासी शिवरतन सोमाणी ने गौशाला के वृक्षो में 10-10 टंकी पानी डलवाया। खुशबू मोहता ने तरबूज का भोग गौवंश को लगाया। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।
कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में शुक्रवार को पीपल पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक रूप से 21 क्विटंल तरबूज का भंडारा गौवंश को खिलाया गया। वहीं दानदाता जसकरण पुरखचंद मूंधड़ा दुलचासर ने टीन शेड निर्माण के लिए 21 हजार रूपए का सहयोग दिया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के रोहित कुमार झालरिया, महावीर प्रसाद ओझा नापासर, हरिकिशन सारस्वत खारड़ा, लूणसिंह बडगूजर करनीसर भाटीयान, ठेकेदार गणेश मल सुथार दुलचासर, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली, मदनसिंह चौहान कोटासर, राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़ ने गौशाला में सहयोग राशि दी। वहीं गुलाब कंवर पत्नी अमरसिंह कोटासर ने अन्न से तुलादान किया और गौवंश को तरबूज का भोग भी लगाया। गौशाला प्रबंधक ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर गौशाला में श्रद्धालुओं ने गौवंश को खिलाए तरबूज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की गौशाला में तुला दान कर लगाया तरबूज का भोग।

गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हें मुन्नों के लिए बदला समय।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में तापमान में वृद्धि से गर्मी/भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों के लिए 1 मई से आगामी आदेशों तक शाला पूर्व शिक्षा का समय प्रातः 7:30 से 10:30 तक किया गया है। महिला और बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों और जिला कलेक्टर निशांत जैन के आदेश अनुसार समस्त मानदेय कर्मी प्रातः 7:30 से प्रातः 11:30 बजे तक अपने केंद्र पर उपस्थित रहकर आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों को यथावत संचालित की जाएगी।

ग्राम रथ अभियान: जिले के 27 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को जिले के 27 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान में ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा के भीखनेरा, बड़ेररण, मोखमपुरा, भाडेरा और उदाणा में, नोखा के किशनासर, उदासर, कुदसू, कंवलीसर, हंसासर और कक्कू में, श्रीडूंगरगढ़ के बरजांगसर, धनेरु, बाडेला, मिंगसरिया और धर्मास में, खाजूवाला के केला, राजासर भाटियान, सत्तासर, सादोलाई, महादेववाली तथा एक केएम में तथा कोलायत विधानसभा के जग्गासर, बिजेरी, भलुरी, गोकुल तथा छीला कश्मीर में अभियान का आयोजन हुआ। कोलायत विधायक अंशुमन सिंह भाटी ने भलूरी में अभियान का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की।