May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2026। क्षेत्र में नई बन रही सड़कें हो या नवीनीकरण हो रही सड़कें, ये लगातार नए विवादों को जन्म दे रही है। इन सड़कों में ग्रामीण घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगा रहें है।
विदित रहे कि गांव ऊपनी से लिखमीसर उत्तरादा की 11.5 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण लंबे इंतजार के बाद अब किया जा रहा है। जिसमें पहले से बनी सड़क पर पेंच वर्क कर डामरीकरण करना है। लेकिन इस सड़क को लेकर गत तीन दिनों से प्रतिदिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जा रहें है। सड़क बनाने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीण रोष जता रहें है। ग्रामीण युवाओं ने मौके पर पहुंच कर भी अपना विरोध जताते हुए उच्च गुणवत्ता से सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है। युवाओं का आरोप है कि दो दिन पहले किए विरोध के बाद एक जगह पुन: लीपापोती की गई। ऐसे में ये सड़क कितने दिन चलने लायक रहेगी और कुछ ही दिनों में पुनः टूट-फुट से ग्रामीण परेशान होंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेईएन मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित युवाओं ने उन्हें भी जम कर खरी खोटी सुनाई। इस सबंध में विभागीय अधिकारी एईएन रामनिवास शर्मा ने बताया कि पूर्व से बनी हुई सड़क के नवीनीकरण के लिए पेंच वर्क करने, 25% कुटाई कर नया 20 एमएम डामर लगाने का मानक तय हुआ है। ठेकेदार द्वारा तय मानकों के अनुसार ही सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। गर्मी का मौसम होने के कारण डामर सुख नहीं रहा है जिससे ये हाथ से ही उखाड़ने में आ रहा है। यह सूखने पर कुछ दिनों में सही हो जाएगी। पर ग्रामीण जानकारी कर अभाव में बनी हुई सड़क को पुनः क्षतिग्रस्त कर रहे है। शर्मा ने बताया कि विभागीय कार्मिक मौके पर खड़े रहकर काम करवा रहें है। इसके बावजूद कोई शिकायत आएगी तो उसकी जांच कर ली जाएगी।