May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2026। ग्राम रथ अभियान के तहत शनिवार को सरकार का विकास रथ ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसांईसर, रीड़ी, बाना और ऊपनी में पहुंचा। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। रथ में राज्य सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में करवाए गए कार्यों की भी जानकारी दी गई। अभियान में शामिल सांस्कृतिक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी और नाटिका के माध्यम से किसानों व ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत बाना में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। बाना में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने रथ का निरीक्षण किया। यहां सहायक विकास अधिकारी गिरधारी स्वामी, सहायक कृषि अधिकारी संदीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रमेश मोटसरा, पशुधन निरीक्षक सुनील कुमार, कृषि पर्यवेक्षक नीतू वर्मा व बनवारी, कनिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, श्रवण बाना, खेमाराम बाना, कानाराम बाना, रूघनाथ, बनवारी नाथ, बीरबलनाथ, परताराम बाना, इंद्रदास स्वामी, किशनाराम, पप्पूराम, भगवाना राम, अशोक बाना, मुखराम बाना, जगदीश सुनार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

रीड़ी
बाना
इंदपालसर सांखलान