May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 12.43.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर मुख्य बाजार में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह मनाया। सभी ने मिलकर केक काटा और गहलोत के लिए मंगलकामनाएं करते हुए बधाई दी। वहीं यहां राहगीरों के लिए जल सेवा की व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को शीतल जल पिलाया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति नीति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजक ओबीसी शहर अध्यक्ष मनोज सुथार ने बताया कि इस जल सेवा में उत्साह के साथ सदस्यों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, पालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, ओबीसी जिला सचिव रमेश प्रजापत, कुम्हार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बासनीवाल, मूलचंद स्वामी, आईटी सेल के प्रह्लाद सोनी, श्रीकिशन नाई, मोहनलाल मनोतिया, राजेश मंडा, ओमप्रकाश जाखड़, राकेश सिद्ध, पार्षद हीरालाल कूकना, राजू माली, पवन भाट, श्रीचंद रेगर, चंपालाल रेगर, हनुमान उपाध्याय, अशोक ज्याणी, फहीम धोबी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।