






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान पंछियों के लिए दाने और पानी का प्रबंध करने की अपील पर्यावरण प्रेमी लगातार आमजन से कर रहें है। वहीं रविवार को एक सकारात्मक पहल क्षेत्र के गांव जाखासर में हुई। गांव के पूनमचंद सुथार व महावीर सुथार ने 100 परिंडे तथा ओमप्रकाश सारण व कैलाश सारण ने 50 परिंडे युवा विकास समिति को सौंपे। समिति के सक्रिय सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया और गांव में घूम घूम कर घर घर 150 परिंडे पहुंचाए। सदस्यों ने ग्रामीणों से परिंडें लगाकर उनमें पानी भरने व दाने रखने का संकल्प भी दिलवाया। ग्रामीणों ने भी समिति सदस्यों की इस पहल का स्वागत किया।




