May 20, 2026
000000000000

11 मई को सिद्ध धर्मशाला में होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 11 मई 2026 को हाइवे स्थिति सिद्ध धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजक अमरनाथ बलिहारा रीड़ी ने बताया कि दिवंगत कुमनाथ सिद्ध की स्मृति में 11 मई की सुबह 10 बजे से 3 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। आयोजक ने युवाओं से किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर के प्रचार प्रसार के लिए युवा कार्यकर्ताओं की टोली को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिविर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
12 मई को ठुकरियासर में होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना काल में राजकीय सेवाओं के दौरान सड़क हादसे में दिवंगत होने वाले पुलिस जवान प्रकाश लुखा की 6वीं पुण्यतिथि पर गांव ठुकिरयासर में 12 मई को विशाल रक्तदान शिविर होगा। गांव की महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में सुबह सवा नौ बजे से शाम 6 बजे तक शिविर का आयोजन होगा जिसमें गांव के युवाओं सहित आस पास के गांवो से भी युवा रक्तदान करने पहुंचेगे। लुखा परिवार द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।