






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2026। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे हाइवे पर एक पिकअप टायर फटने से पलट गई और पिकअप सवार एक युवक घायल हो गया।
पीकअप में डीजे का सामान रखा था और सवार सीताराम निवासी दुसारणा सेरूणा के तेजा गार्डन में किसी आयोजन में जा रहा था। सेरूणा के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पिकअप का टायर फट गया जिससे पिकअप पलट गई और सवार घायल हो गया। सेरूणा थाने के एएसआई आवड़दान, कांस्टेबल रमेश, ड्राइवर सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और घायल को किसी अन्य गाड़ी से पीबीएम अस्पताल बीकानेर पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने लखासर टोल प्लाजा से क्रेन बुलाकर पिकअप व डीजे के सामान को रोड़ से हटाकर आवागमन सुचारू करवाया गया।




