






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। सोमवार को चूरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरलाल सहारण श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और घूमचक्कर स्थित दादा पोता मार्केट में उनका स्वागत सम्मान किया गया।
सहारण के करीबी व पारिवारिक सदस्य माने जाने वाले बाना निवासी कन्हैयालाल बाना की अगुवाई में सदस्यों ने उन्हें साफा, शॉल व फुलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान जगदीश गोदारा, राजाराज, जेपी बरजांगसर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। सहारण ने राजनीति में सौहार्द को महत्वपूर्ण बताते हुए विचारधारा और व्यवक्तिगत प्रेम का साथ साथ निर्वहन करने की बात कहते हुए सभी का आभार जताया।




