






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। 30 अप्रैल को स्टेट हाइवे पर जेतासर के निकट घायल मिले आड़सर पुरोहितान निवासी हड़मान नायक ने ईलाज के दौरान पीबीएम में सोमवार को दम तोड़ दिया। परिजनों ने सोमवार शाम को शव नहीं लिया और बड़ी संख्या में नायक समाज के लोग पीबीएम मोर्चरी के बाहर पहुंच गए। सोमवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर भी समाज के लोगों ने इस प्रकरण में नामजद के खिलाफ दर्ज मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद शंकरलाल नायक ने बताया कि मंगलवार सुबह मृतक के भाई जगदीश नायक, ओमप्रकाश, कुन्दन नायक सूडसर, शिवलाल नायक सावंतसर, जोधाराम नायक बादनूं, ओमप्रकाश नायक सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर बैठे है और कार्रवाई की मांग कर रहें है। बता देवें इस मामले में मृतक के भाई जगदीश नायक ने धीरदेसर पुरोहितान निवासी सुभाष, नेतराम, किशनाराम व सहीराम के खिलाफ आरोप लगाए है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।




