May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-05-05 at 20.18.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। बीदासर रोड पर स्थित वीर तेजाजी मंदिर में आगामी 10 मई 2026 को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी धूमधाम से हो रही है। 10 मई को आयोजित होने वाले समारेह में विशाल डोम की तैयारियां हो रही है। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य समारोह को विशाल रूप देने के लिए अलग अलग टोलियों से कार्य की मॉनटरिंग की जा रही है।
मंगलवार शाम को तैयारियों का अवलोकन करते हुए विस्तार से कार्यक्रम की चर्चा की गई। बैठक में ओमप्रकाश बाना, मामराज, अर्जुनराम गोदारा, बजरंगराम चाहर ने सहयोग राशि सौंपी। बैठक में तुलछीराम गोदारा, गोपाल सायच, केसराराम गोदारा, ओम बाना, चांदराम चाहर, सीताराम बाना, सीताराम सिंवर, हरलाल बाना, पेमाराम गोदारा, दुर्गाराम महिया, भंवरलाल जाखड़, गोपाल गोदारा सेरूणा, रामकुमार बेरड, मुलाराम सहू, हनुमान महिया, हेतराम जाखड़, श्याम आर्य, श्रवण भांमू, सुशील सेरड़िया, देवीलाल बाना, आदूराम जाखड़, प्रेम भादू, सीताराम चोटिया, देवकिशन भादू, नेमाराम चाहर, राजू चाहर, भैराराम चाहर, पप्पू गोदारा, कानाराम चाहर, राजेश मंडा, कालूराम बाना, मूलाराम थोरी, कोडाराम भादू, चुन्नीलाल टाडा, शंकर पुनियां, भंवर जाखड़, श्रवण जाखड़, दिलीप सेरड़िया, गंगाराम बाना सहित अनेक वरिष्ठ मौजूद रहें।