May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। ग्राम रथ अभियान के तहत आज सरकार का विकास रथ ग्राम पंचायत सुरजनसर, डेलवां, उदरासर, जालबसर व आड़सर पहुंचा। सुरजनसर में रथ का स्वागत सरपंच सहित ग्रामीणों ने फुलमालाओं से किया। ग्रामीणों को सांस्कृतिक दल ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और इससे संबंधित विवरणिका का वितरण किया गया। यहां कार्यक्रम में सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, पंचायत समिति सदस्य भींयानाथ, बीरबल शर्मा, नन्दलाल शर्मा, जुहाराराम, सत्यनारायण, श्यामलाल मेघवाल, नोपाराम मेघवाल, शंकरलाल शर्मा, भंवरलाल शर्मा, सतुराम, ओमप्रकाश, रावतराम, जियाराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, सोहनराम डूडी, टीकूराम डूडी, रामरतन, महावीर शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, वार्ड पंच भैराराम सुथार, रामेश्वरलाल शर्मा, अंजूदेवी, सावित्री देवी, सुनीता शर्मा, रामकन्या, सुमन देवी सहित अनेक महिलाएं व पुरूष शामिल हुए। आड़सर में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने ग्राम रथ अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के बारे में भी बताया। जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को अभियान के बचे हुए दिनों में नियमित रूप से निरीक्षण करने, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने सहित प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में पहुंचा रथ, तहसीलदार ने किया निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर में ग्रामीणों ने किया फुलमालाओं से रथ का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालबसर में पहुंचा ग्राम रथ, सुनाए विकास के किस्से।