May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-06 at 19.48.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। ग्राम रथ अभियान के तहत रथ बुधवार को ग्राम पंचायत ठुकरियासर पहुंचा जहां ग्रामीणों ने रथ का फुलमालाओं से स्वागत किया। यहां रथ के साथ सांस्कृतिक मंडली ने अपनी प्रस्तुतियां दी व सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अगुवाई में पूर्व सरपंच गोपालनाथ, मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध, कोजाराम नाई, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हेमनाथ गोदारा, तुलछाराम नाई, रामदयाल प्रजापत, चानणमल, केसराराम प्रजापत, मामराज मेघवाल, ओमप्रकाश गांधी, आदूराम गांधी, रामेश्वरलाल नाई, हनुमान सुथार, हेमनाथ, जेठनाथ, मुन्नीराम शर्मा, जेठनाथ, प्रेमनाथ, रणजीत सांसी, पूर्णाराम सांसी, तुलछीराम नाई, महावीर नाई, केसराराम नाई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहें। वहीं गांव जैतासर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने रथ अभियान के कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान अनेक ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। गांव लिखमादेसर में नायब तहसीलदार सरजीत कुमार धायल ने अवलोकन किया। ग्राम पंचायत सत्तासर में भी आयोजन हुए। वहीं बुधवार सुबह ग्राम रथ गांव मोमासर पहुंचा। यहां ग्राम पंचायत भवन के सामने रथ के साथ तय कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी गांव के एक युवक ने मौके पर रथ का विरोध भी जताया। हालांकि यहां विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित थे, जिन्होंने विरोध की सूचना भी प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अध्यक्षता में रथ का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैतासर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने किया रथ यात्रा का अवलोकन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में गणगौर चौक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर में आयोजित हुआ ग्राम रथ अभियान का कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आयोजित हुआ कार्यक्रम।