






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। मोटरसाईकिलों पर रफ़्तार पकड़े हुए क्षेत्र के युवा हेलमेट के अभाव में आए दिन गंभीर हादसों के शिकार हो रहे है। अभी अभी बीदासर रोड़ पर तेजाजी मंदिर के पास एक मोटरसाईकिल सवार गाय से टकरा गया एवं उसके सर में गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलैंस से घायल को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर कर दिय गया। घायल युवक की पहचान कस्बे के मोमासर बास निवासी 32 वर्षीय भागीरथ पुत्र सीताराम सोनी के रूप में हुई है।





