May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर में खेल के प्रति ग्रामीणों में उत्साह जबरदस्त है जो गांव में बॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी के आयोजनों में देखने को मिलता है। आज ग्राम पंचायत के गांव धोलिया में कब्बडी प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई व उद्घाटन समारोह में सरपंच किसनाराम गोदारा व पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा ने एक मंच से खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया।सरपंच किसनाराम ने खिलाड़ियों से खेल के साथ पढाई पर भी पूरा ध्यान देकर अपने गांवो का नाम रोशन करने की बात खिलाड़ियों से कही। समारोह में वरिष्ठ ग्रामीण कुशलाराम, कानाराम गोदारा, सहीराम ने दुलदास स्वामी भी उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में 20 गांवो की टीमों ने भाग लिया है और मैच के रैफरी गोपालाराम धतरवाल ने उद्घाटन मैच खिलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में कबड्डी के मैदान में खेलते खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।