May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ नगरपालिका चुनाव मैदान में प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए आज कई पर्चे भरे है। आज आरएलपी ने चुनाव मैदान में उतरते हुए पहला पर्चा भरा वहीं कांग्रेस से 7 पर्चें भरे गए है और भाजपा से 2 पर्चें दाखिल करवाए गए है। वार्ड 36 से आरएलपी के आशीष सोनी ने पर्चा भरते हुए दम खम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वार्ड 28 में मोहनलाल पुत्र पूर्णाराम कांग्रेस से पर्चा भर दिया है वहीं वार्ड 22 से दाऊद अली पुत्र साबुद्दीन, वार्ड 36 से प्रहलाद पुत्र नारायण प्रसाद, वार्ड 26 से अनिता मालू, वार्ड 33 से मनोज कुमार पुत्र खुशीराम नाई, वार्ड 16 से पार्वती माली पुत्री राजेन्द्र कुमार माली ने कांग्रेस से पर्चे भर दिए है। भाजपा से वार्ड 2 में ही दो पर्चे भरें गए है, यहां जगदीश पुत्र अन्नाराम तथा रामेसर पुत्र पूरणाराम ने पर्चा भरा है। रामेसर ने एक पर्चा निर्दलीय भी इसी वार्ड से भरवाया है। वार्ड 2 में ही कांग्रेस के कालूराम मैदान में उतर गए है। बता देवें अब तक पर्चों की संख्या अधिक होती परतुं मलमास चलने के कारण अधिकांश दावेदार पर्चा भरने से बच रहें है व मलमास के समापन का इंतजार कर रहें है। मलमास के बाद 15 जनवरी को बहुतायत पर्चे भरे जांएगे जो की पर्चे दाखिल करवाने की अंतिम तिथि भी है।