






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। क्षेत्र में लगातार बढ़ते फ्लोराइड युक्त पानी और उससे होने वाली बीमारियों के बीच अब लोगों में शुद्ध पेयजल को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में “श्री बालाजी आर.ओ. सिस्टम”क्षेत्रवासियों के लिए भरोसेमंद सुविधा बनकर सामने आया है। प्रो. ओमप्रकाश माली द्वारा संचालित यह प्रतिष्ठान ना केवल आर.ओ. बिक्री तक सीमित रहा है बल्कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में आर.ओ. सर्विस और मेंटेनेंस सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है।
प्रो. ओमप्रकाश माली ने बताया कि क्षेत्र के अनेक गांवों और कस्बों में पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने के कारण दांतों, हड्डियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में घर, ऑफिस और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुद्ध पानी की उपलब्धता आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और साफ पानी स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा आधुनिक आर.ओ. सिस्टम लोगों को अनेक जलजनित बीमारियों से बचाने में सहायक साबित हो रहे हैं। “श्री बालाजी आर.ओ. सिस्टम”द्वारा घरेलू आर.ओ. के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एवं कॉमर्शियल आर.ओ. प्लांट की बिक्री, इंस्टॉलेशन और सर्विस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही सभी प्रकार के आर.ओ. स्पेयर पार्ट्स और केमिकल भी उपलब्ध हैं। संस्थान द्वारा केंट, प्रो लाइफ, मैक्स प्योर सहित विभिन्न कंपनियों के आर.ओ. सिस्टम की सर्विसिंग की जा रही है।
प्रतिष्ठान की विशेष बात यह है कि अब श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव-ढाणियों तक भी तकनीकी सर्विस सुविधा पहुंचाई जा रही है, जिससे लोगों को बार-बार शहर आने की परेशानी से राहत मिलेगी। संस्था की ओर से समय पर सर्विस, फिल्टर बदलने और मशीन की देखरेख की सुविधा भी दी जा रही है।
“श्री बालाजी आर.ओ. सिस्टम” का कार्यालय टी.एम. प्लाजा, पतंजलि स्टोर के पास, घास मंडी रोड, श्रीडूंगरगढ़ में स्थित है। अधिक जानकारी एवं सर्विस के लिए 9879087727 एवं 7878467651 पर संपर्क किया जा सकता है।



