






हथकड़ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हथकड़ शराब के साथ पुलिस ने एक गिरफ्तार युवक को गिरफ्तार किया। एएसआई ग्यारसीलाल ने इंदपालसर की रोही में कार्रवाई करते हुए सोमवार रात कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 30 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र भैराराम नायक निवासी इंदपालसर हीरावतान को गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से 2 लीटर हथकड़ शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर एएसआई देवाराम को जांच दी है।
संभाग प्रभारी डॉ मिथिलेश गौतम के शेरूणा पहुंचने पर किया स्वागत, दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा पहुंचे। सेरूणा सरपंच मंजू देवी राठौड़ के निवास पर गौतम का स्वागत सम्मान किया गया। रणवीर राठौड़ ने बताय कि इस दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा हुई व गौतम ने इसे नए सूरज का उदय बताया। गौतम ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से प्रेम करने व उसे जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस दौरान हीरालाल स्वामी, सुभाष धारणियां, गौरीशंकर स्वामी, निखिल सारस्वत, सोहननाथ सिद्ध, उदाराम भादु, बलवीर सिंह, हनुमाननाथ सिद्ध, भानीसिंह ने फुलमाला, साफा शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान अनेक युवा मौजूद रहें।




