August 30, 2026
WhatsApp Image 2026-05-12 at 9.38.20 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के श्याम भक्तों के लिए बड़ी खबर कालूबास से आ रही है, जहां खाटू निज मंदिर के पुजारी श्यामसिंह चौहान के सानिध्य में श्रीबालाजी एवं श्याम संकिर्तन का आयोजन होगा। आयोजक गिरधारीलाल मुकेश कुमार पुरोहित ने बताया कि पारासर मंदिर के पास सांय 7.15 बजे होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को पुरा कर लिया गया है एवं बाबा का भव्य दरबार सजाया जा रहा है। आयोजन में गुवाहाटी के प्रसिद्ध भजन गायक सुभाष पारीक अपनी प्रस्तुतियां देगें। आयोजन का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।