May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। जमीन के लालच में परिवारों में बिखराव इस कदर हावी होने लगा है कि रिश्तों की मर्यादा के साथ उम्र का लिहाज भी खोने लगा है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर बिग्गाबास निवासी 80 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी चोखाराम रेगर ने अपनी बहू सीता देवी पत्नी मस्तान व उसके बेटे विकास के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आज सुबह 10 बजे वह अपने घर में थी तभी उसके घर की दीवार तोड़ने की आवाज सुनाई दी। जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी बहू सीता व पोता विकास दोनों अपनी तरफ से उसके घर की दीवार पर हथौड़े व गैंची से वार तोड़ रहें थे। जब उसने मना किया तो दोनों ने कहा दीवार तोड़कर ईंटे लग जाएंगे और तेरी जमीन पर कब्जा करेंगे। पीड़िता ने झगड़ा करने से मना किया तो आरोपी बहू ने उसपर पत्थर फैंक कर पैर में खून निकाल दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंप दी है। विदित रहें इसी प्रकरण में पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज हो चुका है व एक वीडियो भी वायरल हुआ था।